Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeएएसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी

एएसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी

टोलीवार निरीक्षण एवं ड्रिल करायी गई, रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित किया एवं पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परख दिए निर्देश.

महोबा। अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वन्दना सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन महोबा में साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली । परेड उपरांत टोलीवार निरीक्षण कर अनुशासन की दृष्टि से जनपदीय पुलिस एवं रिक्रूट आरक्षियों से टोलीवार ड्रिल कराई तथा शारीरिक व मानसिक दृढ़ता को बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। इसी क्रम में पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए पुलिस बल की गरिमा, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासन, एकरूपता, स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा परिसर की स्वच्छता बनाए रखने जैसे मूलभूत बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया।

इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा जिसमें नवचयनित आरक्षियों के बैरक, क्लासरूम, मेस व भोजनालय का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के बाद अर्दली रूम कार्यवाही के दौरान गार्द रजिस्टरों की जांच की गई तथा अधिकारियों, कर्मचारियों को अनुशासन एवं कार्यकुशलता बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular