Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeईद नजदीक आते ही बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी को उमड़ने लगी...

ईद नजदीक आते ही बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी को उमड़ने लगी भीड़

रमजान के तीसरे अशरे में बाजार गुलजार, कपड़ों और फुटवियर की दुकानों पर भीड़

रेडीमेड सूट और पेशावरी सैंडल की बढ़ी मांग, बाजारों में उमड़ रहे ग्राहक

चौक और लाला बाजार में खरीदारों की चहल-पहल तेज

फतेहपुर। पवित्र रमजान माह का तीसरा अशरा चल रहा है और ईद का त्योहार बेहद नजदीक आ गया है। ऐसे में शहर के बाजारों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। चौक, लाला बाजार और चूड़ी वाली गली समेत कई बाजारों में इन दिनों खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है।

बाजारों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और युवतियां भी बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंच रही हैं। रमजान के दौरान जहां खाने-पीने की चीजों की खरीदारी हो रही है, वहीं ईद की तैयारियां भी जोरों पर शुरू हो चुकी हैं। ईद को देखते हुए बाजारों में नए-नए उत्पादों की आमद हो रही है और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों की दुकानों पर देखने को मिल रही है। इस बार भी महिलाओं की पहली पसंद रेडीमेड सूट बने हुए हैं, जिनकी जमकर खरीदारी की जा रही है।

शहर के लेडीज और जेंट्स टेलरों की दुकानों पर भी जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। कई टेलर ऐसे हैं जिन्होंने अब नए कपड़े सिलने के ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है। शहर के अलावा दूर-दराज के गांवों से भी लोग चौक बाजार पहुंचकर कपड़े और अन्य मनपसंद सामान की खरीदारी कर रहे हैं। महिलाएं अपने साथ-साथ बच्चों के लिए भी आकर्षक कपड़े, जूते, चप्पल और घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुएं खरीद रही हैं।

फुटवियर की दुकानों पर भी ईद की तैयारियों का असर साफ दिखाई दे रहा है। दुकानदारों ने युवाओं के लिए नई डिजाइनों के फुटवियर मंगाए हैं, जिनमें पेशावरी सैंडल युवाओं को सबसे अधिक पसंद आ रही है। चूड़ी गली और आसपास की सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ बढ़ने लगी है। यहां चूड़ियों और अन्य सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी शुरू हो चुकी है।

चौक बाजार के एक दुकानदार का कहना है कि जैसे-जैसे ईद का दिन नजदीक आएगा, बाजारों में रौनक और बढ़ेगी तथा ग्राहकों की भीड़ और अधिक देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि पवित्र रमजान माह के तीस रोजों के बाद आने वाला ईद का त्योहार मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा पर्व होता है। इस मौके पर लोग नए कपड़े पहनते हैं और घरों के लिए जरूरी सामानों की भी जमकर खरीदारी करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular