Thursday, May 14, 2026
spot_img
HomeNationalभारत-म्यांमार सीमा पर हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत-म्यांमार सीमा पर हथियार और गोला-बारूद बरामद

मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा पर सुरक्षाबलों ने कांगपोकपी जिले में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।

मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सीमाक्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की तलाशी अभियान के दौरान दो 12 बोर की स्थानीय राइफलें, एक .22 असॉल्ट राइफल (स्थानीय निर्मित) मैगजीन के साथ, एक 7.62 मिमी एसकेएस सेमी-ऑटो असॉल्ट राइफल मैगजीन के साथ, नौ जिंदा गोला बारूद, 26 खाली डिब्बे गोला बारूद, एक स्थानीय निर्मित बम और एक वॉकी टॉकी वायरलेस सेट (बाओफेंग) लुंगहो, कांगपोकपी जिले के सीमावर्ती इलाके से बरामद किया गया। सीमा पार से आकर उग्रवादी गतिविधियों को अंजाम देने की सूचना मिलने के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बल जोरदार अभियान चला रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular