Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeयोगमाया मंदिर संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु ₹ 6...

योगमाया मंदिर संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु ₹ 6 करोड़ 30 लाख 49 हजार की मिली स्वीकृति

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के जोगिया ब्लॉक अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा पकड़ी उदयपुर जोगिया से योगमाया मंदिर संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु ₹ 6 करोड़ 30 लाख 49 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल सड़क सुरक्षा में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीण एवं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति कपिलवस्तु विधानसभा की देवतुल्य जनता जनार्दन की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया तथा कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर जनकल्याण एवं आधारभूत संरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular