HomeMarqueeआधुनिकता की होड़ में बच्चों को अपनी संस्कृति से न करे दूर:...

आधुनिकता की होड़ में बच्चों को अपनी संस्कृति से न करे दूर: प्रभात

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के तीसरे चरण में हिंदू सम्मेलन के तहत नगर एवं जनपद में विभिन्न कार्यक्रम किए गये। नगर में केशव बस्ती का कार्यक्रम अग्रसेन मैरिज हॉल परसपुर में आयोजित किया। जिसमें मुख्य वक्ता जिला प्रचारक प्रभात ने बताया कि हमारा हिंदू समाज ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्’ के सिद्धांत पर आधारित है हमारा धर्म हिंदू सनातनी धर्म सभी को आत्मसात करने की अद्भुत कला विद्यमान है । यहां जो भी आक्रमणकारी आये सभी पंच नदी के तीर तक ही आए और पंच नदी के तीर पर आकर वह हमारे हिंदू समाज में समाहित होते गये, हमारे हिंदू समाज में कभी किसी यहूदी पर अत्याचार नहीं हुआ, इस्लाम के 72 फिरके इस हिन्दुस्थान की भूमि पर मिलते हैं। जो यहां सभी पंथो के लोग यहा के हिंदू समाज में समाहित हो जाते हैं। आज के आधुनिकता के होड़ में अपने बच्चों को संस्कृति से दूर ना करें उन्हें अपने संस्कृति परंपरा का परिचय करने कि दायित्व हमारे मातृ शक्ति पर है।

इस अवसर पर बोलते हुए गुरुद्वारे के पंथी जसपाल सिंह ने अपने समापन भाषण में वीर शहीद बाल दिवस पर उदबोधन करते हुए गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों जोरावर सिंह के बलिदान की चर्चा की कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुमन अग्रवाल व महंत अभिषेक तिवारी ने धर्म को लेकर अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ में कृपा शंकर राय व रामकुमार राय प्रभा राय राय ने हवन पूजन कर शुभारम्भ संचालन रिशु ने किया। इस अवसर पर बस्ती प्रमुख आकाश, रितेश, श्याम आर्य, अभिषेक, किशन, पीयूष, राजन, रोहित आदि उपस्थित रहे। हिन्दू सम्मेलन के अन्तर्गत जानवी शाखा में नगर प्रचारक विक्रम जी ने हिंदू स समाज वह लव जेहाद पर प्रकाश डाला इस कार्यक्रम में विभाग संपर्क प्रमुख अशोक ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। न्यायालय शाखा में विभाग बौद्धिक प्रमुख अभय ने अपने विचार रखे व पवन तिवारी ने भजन प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में अखिलेश बस्ती प्रमुख, देवसरन, दीपक, अरूण, अमित आदि शामिल रहे। चंदन नगर बस्ती में स्थित हनुमान मंदिर मे कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे मुख्य वक्ता सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य पीएन सिंह, आचार्य वीरेंद्र शास्त्री, विशिष्ट अतिथी कमलनयन पांडे सेवानिवृत न्यायाधीश आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular