Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeविशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद हेतु आवेदन आमंत्रित।

विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद हेतु आवेदन आमंत्रित।

गोण्डा । जनपद न्यायालय गोण्डा में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के एक पद पर नियुक्ति के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रक्रिया माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में प्रारंभ की गई है।जारी आदेश के अनुसार ऐसे व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं जो बी.एन.एस.एस. की धारा-11 में निर्धारित योग्यता रखते हों। इसके अंतर्गत वे व्यक्ति पात्र होंगे जो शासन के अधीन कोई पद धारण करते हों अथवा पूर्व में कर चुके हों तथा विधि स्नातक हों।

इसके अलावा विधिक मामलों में अनुभव रखने वाले व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां तथा पिछले पांच वर्षों की चारित्रिक प्रविष्टियां संलग्न करनी होंगी। आवेदन का निर्धारित प्रारूप जनपद न्यायालय गोण्डा के प्रशासनिक कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है।इच्छुक अभ्यर्थियों को पूर्ण आवेदन पत्र मय संलग्नकों सहित 13 अप्रैल 2026 तक जनपद न्यायालय गोण्डा के प्रशासनिक कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular