Thursday, May 9, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiमहिलाओं संग दुष्कर्म कर हत्या करने वाले गिरोह का एक अन्य सदस्य...

महिलाओं संग दुष्कर्म कर हत्या करने वाले गिरोह का एक अन्य सदस्य भी गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

रामसनेहीघाट बाराबंकी। थाना रामसनेहीघाट पुलिस ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले गिरोह के दूसरे शातिर अभियुक्त सुरेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
बताते चलें कि विगत वर्ष माह दिसम्बर में थाना रामसनेहीघाट क्षेत्र में घटित दो सनसनीखेज घटनाओं जिनमें वृद्ध महिलाओं को गांव से बाहर जंगल की तरफ शौच के लिए जाने पर उनकी हत्या करके बलात्कार किये जाने जैसे जघन्य घटनाएं कारित हुई थी, जिसमें एक अभियुक्त अमरेन्द्र को घटना कारित करते समय थाना क्षेत्र मवई जनपद अयोध्या में गिरफ्तार किया गया था जिसमें थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट में हुई महिलाओं की हत्या करके बलात्कार किया जाना स्वीकार किया था। इस सम्बन्ध में थाना रामसनेहीघाट पर मुक़दमा पंजीकृत किया गया था। साक्ष्यों का गहराई से संकलन किये जाने के क्रम में सुरेन्द्र पुत्र राम औतार निवासी दयाराम पुरवा थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्त सुरेन्द्र उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट हर्षित चौहान के पर्यवेक्षण में थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम को लगाया गया। थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा घटना कारित करने वाले गिरोह के दूसरे अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र राम औतार निवासी दयाराम पुरवा थाना रामसनेहीघाट जनपद की को हैदरगढ़ रोड पर दयाराम पुरवा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
साक्ष्य संकलन एवं पूछताछ से प्रकाश में आया कि सुरेन्द्र और अमरेन्द्र दोनों भिटरिया हैदरगढ़ रोड पर स्थित राइस मिल में साथ-साथ काम करते थे व दोनों में गहरी दोस्ती थी। अमरेन्द्र के सूरत जाने पर भी दोनों के बीच सम्पर्क में थे तथा इनके द्वारा अश्लील फिल्म देखने व संबंध बनाने हेतु महिलाओं की तलाश करने का बात भी प्रकाश में आई है। अमरेन्द्र के सूरत से वापस आने के बाद दोनों ने 5 दिसम्बर 2022 को ग्राम दयाराम पुरवा में एक वृद्ध महिला के साथ गलत काम करने का प्रयास किया गया लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति के आ जाने से वृद्धा की जान बच गयी और दोनों भाग गये। पीड़िता ने लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत नही की थी। जिसकी वजह से अमरेन्द्र और सुरेन्द्र के हौसले बढ़ गये और 17 दिसम्बर 2022 को दोनों ने ग्राम इब्राहिमाबाद में एक वृद्ध महिला की हत्या करके बलात्कार किया था तथा उसके 12 दिन बाद ग्राम ठठेरहा में दूसरी वृद्ध महिला के साथ भी हत्या करके बलात्कार किया गया था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular