Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया

भरुआ सुमेरपुर। बाल विकास परियोजना के तहत ब्लाक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर बनाना रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी नम्रता गुप्ता, मुख्य सेविका कामिनी पाल, वंदना देवी, आरती सिंह तथा ब्लॉक समन्वयक मो. आमिर उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आधारशिला पुस्तक के माध्यम से खेल आधारित शिक्षण पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान बच्चों की आयु के अनुसार सीखने की गतिविधियां आयोजित कराने, उनकी बौद्धिक क्षमता विकसित करने तथा पूर्व में सीखी गई बातों को मजबूत करने के तरीके बताए गए। अधिकारियों ने कहा कि खेल-खेल में शिक्षा देने से बच्चों की रुचि बढ़ती है और उनका सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है। प्रशिक्षण में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सक्रिय सहभागिता की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular