Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaआनन्द बाजपेयी ने कांग्रेस प्रत्याशी आदि शक्ति के कार्यालय का फीता काट...

आनन्द बाजपेयी ने कांग्रेस प्रत्याशी आदि शक्ति के कार्यालय का फीता काट किया शुभारंभ

अवधनामा संवाददाता

बांदा। शहर के वी मार्ट के पास स्थित निकाय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आनंद बाजपेई पूर्व सर्किल एसोसिएशन प्रदेश महासचिव सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा फीता काटकर शनिवार को किया गया उद्घाटन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश, द्विवेदी जगत प्रसाद तिवारी ,मोहम्मद इदरीश पूर्व जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित के साथ कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साह के साथ पार्टी प्रत्याशी के साथ खड़े दिखाई दिये सभी लोगो ने प्रत्याशी के साथ पूजा अर्चना कर चुनाव में विजय शंखनाद का शुभारंभ किया इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रदुमन कुमार लालू दुबे,महिला अध्यक्ष सीमा खान संकटा प्रसाद त्रिपाठी राजबहादुर गुप्ता विजय चौरसिया धर्मेश सिंह पीपी चौरसिया जिलानी दुर्रानी पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित मुमताज अली वीरेंद्र तिवारी डॉक्टर के पी सेन, संजय ठाकुर, संजय द्विवेदी दनादन अशरफ उल्लाह वीरेंद्र तिवारी,केशव पाल धीरेंद्रपटेल ,सनी पटेल,सहित सैकड़ों की संख्या पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित ने कहा है कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का कार्य करेंगे वही जनता से भरपूर्ण रूप से आशीर्वाद मिल रहा है जनता अब व्यक्ति विशेष लड़ाई से ऊब चुकी है 5 साल बाँदा नगरपालिका दो नेताओं के वर्चस्व की लड़ाई की भेंट चढ़ी जिससे कि शहर में किसी भी तरह का कोई विकास नहीं हो सका । शहर की जनता अब ऐसे नेताओं को आने वाले समय पर वोट के माध्यम से करारा जवाब देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular