HomeMarqueeआउटर रिंग रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला

आउटर रिंग रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर।

अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ा, पुलिस वाहन की तलाश में जुटी।

पारा लखनऊ। लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित आउटर रिंग रोड पर सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी राजेश कुमार पुत्र नारायण दास अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान आतिश आटा मिल के पास खुशहालगंज के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राजेश को एंबुलेंस की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काकोरी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से ही पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी चालक की तलाश की जा रही है, जिस पर गैर इरादतन मौत और लापरवाही से वाहन चलाने जैसे गंभीर अपराधों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular