AMU : मेरी आवाज, हमारा समान भविष्य“ थीम पर आधारित लघु कहानी लेखन तथा विभिन्न विषयों पर कविता पाठ

0
206

संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में 11 अक्टूबर 2020 को एडवांस्ड सेंटर फॉर वीमेंस स्टडीज द्वारा एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में “मेरी आवाज, हमारा समान भविष्य“ थीम पर आधारित लघु कहानी लेखन तथा विभिन्न विषयों पर कविता पाठ के मुकाबले शामिल होंगे।

प्रोफेसर अजरा मुसवी (निदेशक, एडवांस्ड सेंटर फॉर वीमेंस स्टडीज) ने बताया कि कविता पाठ के लिए प्रस्तावित विषय “द वूमेन आई एम“, “क्रॉसिंग द बाउंड्रीज“ तथा “ड्रीम्स, रियलिटी एंड चेंज“ हैं जबकि  लघुकथा लेखन के लिए दो विषय, “स्टैडिंग एट अ क्रासरोड“ तथा “इफ आई हैव टू राइट माई विल“ प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि कविता पाठ तथा कहानी लेखन मुकाबले में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्रायें 11 से 15 अक्टूबर के बीच अपनी प्रविष्ठियां कविता पाठ की वीडियो सहित dalazaksuhebakhan@gmail.com तथा tuaseeffatima21@yahoo.com पर प्रेषित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों मुकाबलों में चयनित पांच-पांच सबसे अच्छी प्रविष्ठियों को सेंटर की वेबसाइट तथा सेंटर की पत्रिका विजन में प्रकाशित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुकाबलों में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सहभागिता का ई-प्रमाण-पत्र दिया जायेगा।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here