अमित शाह का मणिपुर में तीसरा दिन:म्यांमार से लगे मोरेह में कूकी समुदाय के संगठनों से मिले

0
220

मणिपुर में हिंसा को रोकने ग्राउंड पर उतरे अमित शाह, कुकी समुदाय से की मुलाकात, सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा

मोरेह। हिंसा प्रभावित मणिपुर में गृह मंत्री अमित शाह का आज तीसरा दिन है। शाह आज सुबह म्यांमार बॉर्डर से लगे मोरेह शहर पहुंचे। उन्होंने यहां कूकी समुदाय के संगठनों के साथ बैठक की। शाह ने कहा कि मणिपुर में जल्द शांति बहाल होगी। इसके लिए प्रयास जारी है। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी भी कुछ इलाकों में झड़पें देखने को मिल रही हैं। रविवार को भी सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी। जिसमें 40 उग्रवादी मारे गए थे। वहीं अब गृहमंत्री अमित शाह हालात पर काबू पाने के लिए खुद ग्राउंड पर उतर चुके हैं। उन्होंने आज मणिपुर के सीमावर्ती शहर मोरेह का दौरा किया। वहां उन्होंने सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की।
शाम को वे वापस इंफाल जाएंगे और यहां भी सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। मंगलवार को उन्होंने मणिपुर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।
सुरक्षाकर्मियों के साथ बैठक में शाह ने कहा, मणिपुर की शांति और समृद्धि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और अधिकारियों को राज्य की शांति को भंग करने वाली किसी भी गतिविधि से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया।
शाह आज सुबह म्यांमार बॉर्डर से लगे मोरेह शहर पहुंचे और सुरक्षाबलों से हालात की जानकारी ली। 29 मई को मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचते ही अमित शाह ने सबसे पहले मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस बैठक में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ तपन डेका मौजूद थे।
शाह ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। उन्होंने राज्य में राशन और तेल जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। शाह ने मणिपुर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।
मणिपुर में करीब एक महीने से जारी हिंसा के बीच ओलिंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू सहित मणिपुर की 11 खेल हस्तियों ने गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा है। इन लोगों ने अमित शाह से राज्य में जल्द शांति बहाल करने की मांग की है। इन्होंने कहा है कि अगर स्थिति सामान्य नहीं हुई तो वे अपने अवॉर्ड और मेडल लौटा देंगे।
लेटर पर दस्तखत करने वालों में मीराबाई चानू, पद्म पुरस्कार विजेता वेटलिफ्टर कुंजारानी देवी, पूर्व भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान बेम बेम देवी और मुक्केबाज एल सरिता देवी शामिल हैं।
कुकी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से शाह ने की मुलाकात
राज्य के अपने दौरे के तीसरे दिन शाह ने कुकी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल और अन्य समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक टीम से भी मुलाकात की। उन्होंने सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सरकार की पहल के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया। शाह ने ट्वीट किया कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मोरेह (मणिपुर) में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया गया। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि शाह ने म्यांमार की सीमा से लगे मोरेह शहर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की।
राज्य में शांति बहाल के प्रयास में जुटे शाह
अमित शाह ने मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सरकार की पहल के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया। गृह मंत्री मणिपुर के चार दिवसीय दौरे पर हैं और राज्य में शांति बहाल करने के प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को मेइती और कुकी समूहों ने शांति के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संकटग्रस्त राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम करेंगे।
शांति भंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
शाह ने मंगलवार को इंफाल में मणिपुर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक भी की थी। उन्होंने कहा था कि मणिपुर की शांति और समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया।
हिंसा के बाद पहली बार दौरा कर रहे अमित शाह
तीन मई को मणिपुर में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब गृह मंत्री पूर्वोत्तर राज्य का दौरा कर रहे हैं। हालांकि, 3 मई को हिंसा होने के बाद वहां पर झड़प की घटनाएं कम हुई थी, लेकिन रविवार को सशस्त्र समूहों और उग्रवादियों के बीच फिर से झड़प हुई थी। इसमें 80 लोगों की जान गई थी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here