Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeराष्ट्रीय पर्व को एम्बुलेंस कर्मियों ने मनाया कार्यक्रम

राष्ट्रीय पर्व को एम्बुलेंस कर्मियों ने मनाया कार्यक्रम

सेवा को बेहतर बनाने के लिए रोड सेफ्टी के नियमों की शपथ ली
ललितपुर। एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 26 जनवरी के पावन पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर बधाई दी। एम्बुलेंस सेवा के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह भदौरिया व जिला प्रभारी सुमित पाल ने बताया कि ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से सभी एम्बुलेंस स्टॉफ को रोड सेफ्टी के नियमों के लिए दृढ़ संकल्पित कराया गया और सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन करना है। सभी को इसके लिए जागरूक भी करना है। जिले में एंबुलेंस की सेवा बेहतर होनी चाहिए और सभी को अपनी ड्यूटी देश के एक सच्चे सिपाही की तरह करनी होगी। इस अवसर पर सीएमओ डा.इम्तियाज अहमद, एसीएमओ डा.अमित तिवारी ने कहा कि सभी एम्बुलेंस स्टॉफ आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को सेवाएं देकर उनकी जिंदगी बचाने का महान कार्य करते हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के साथ ही समय से अस्पताल पहुंचाते हैं। इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं में उनका कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। मुसीबत के समय नि:स्वार्स्थ भाव से सेवाएं देकर वे समाज में बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular