Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurश्रीराम लाइफ इंश्योरेंस द्वारा लगाया जा रहा विशाल मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस द्वारा लगाया जा रहा विशाल मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

31 जनवरी को कंपनी के प्रबंध निदेशक का नगर आगमन

ललितपुर। श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस द्वारा भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से विशाल निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया जा रहा है। 31 जनवरी शुक्रवार को मरीजों की जांच एवं 1 फरवरी को डॉक्टरों द्वारा श्री दिगम्बर जैन भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय में ऑपरेशन किया जाएगा। 31 जनवरी को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत करेंगे। आपको बता दे कि दानवीर कर्ण को आज भी दुनिया का सबसे बड़ा दानी माना जाता है, कहा जाता है कि स्नान के बाद कर्ण से जो भी मांगा जाता था, वो उसे दे देते थे। हम आपको कलयुग के दानवीर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी लगभग सारी संपत्ति दान कर दी थी। दरअसल श्रीराम ग्रुप के फाउंडर आर त्यागराजन ने अपने छोटे से घर और 5 हजार डॉलर की कार को छोड़कर लगभग सारी संपत्ति कुछ कर्मचारियों को दान में दे दी थी। बिजनेस जगत के दानवीरों की लिस्ट में विप्रो के अजीम प्रेमजी के बाद आर त्यागराजन का नाम भी लिखा गया। उसी नाम को आगे बढ़ाते हुए श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस समाजसेवा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ गया है और मोतियाबिंद जैसे नि:शुल्क शिविर के अलावा छात्रहित में स्कॉलरशिप प्रदान करना गरीबों को रोजगार मुहैया कराना जैसे अन्य प्रकार से समाज के लोगों की मदद में अग्रणी भूमिका में नजर आता रहा है।

एमडी मनोज जैन का सफर
बुन्देलखण्ड के झाँसी जिले की तहसील बबीना में वह माध्यम व साधारण परिवार में जन्मे मनोज जैन ने 1976 से 1985 के मध्य केंद्रीय विद्यालय बबीना केंट से 12 पास कर उन्होंने 1987 से 1989 में गौर यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद 2007 से प्रबन्धक निदेशक का कार्यभार संभाला ओर अभी तक वह श्रीराम लाइफ इन्श्योरेंस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य कर रहे है। ललितपुर से नाता भी इनका पुराना रहा और इनकी ससुराल भी ललितपुर शहर में है।
2024 में मिला था वल्र्ड लीडर बिजनेस पर्सन का अवॉर्ड
श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक मनोज जैन को विगत बर्ष 2024 में उन्हें वर्ल्ड कॉन्फेडरेशन ऑफ बिजनेस (वर्ल्ड कॉब) ने द बिज सिग्नेचर 2024 में वर्ल्ड लीडर बिजनेस पर्सन का अवार्ड दिया था।
एक फरवरी को प्रेस वार्ता
श्रीराम लाइफ इन्श्योरेंस के प्रबंधक निदेशक मनोज कुमार जैन नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में सम्मिलित होने के बाद वह कंपनी की मीटिंग लेंगे और उसी दौरान वह पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता कर कंपनी का एजेंडा और उसकी ग्रोथ व सफलता के बारे में इसी के साथ ग्राहक व निवेशकों को मिल रहे फायदा के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular