Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeबड़कागांव में इस बार परिवर्तन की लहर : रोशन लाल चौधरी

बड़कागांव में इस बार परिवर्तन की लहर : रोशन लाल चौधरी

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी शुक्रवार को भी रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और दूसरे सेट का नामांकन दर्ज कराया।

इससे पहले गुरुवार को उन्होंने शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए एक सेट में नामांकन किया था। इस दौरान उनके साथ उनके भाई गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता भी मौजूद थे। मीडिया से बातचीत में रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का पूरा परिवार नौटंकी बाज है। उनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है। यही वजह है कि उनके घर के सभी सदस्यों का बैंक अकाउंट सील कर दिया गया है। इससे बड़ा भ्रष्टाचार का उदाहरण नहीं मिल सकता है।

चौधरी ने कहा कि 20 सालों से वे लगातार चुनाव हार रहे हैं लेकिन वह जनता के बीच मौजूद हैं। हर किसी के सुख दुख में वे खड़े रहे हैं औ जनता की समस्या को दूर करने का प्रयास करते रहे हैं। रोशन लाल चौधरी ने कहा कि जब झारखंड में भाजपा की सरकार थी तब चंद्र प्रकाश चौधरी और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो यहां मंत्री थे। उस वक्त बड़कागांव क्षेत्र में करोड़ों रुपये की योजनाओं को लाने का काम उन्होंने किया है। आज भी वे जनता के बीच मौजूद रहते हैं। वर्तमान भ्रष्ट सरकार और विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ जनता में आक्रोश है। परिवर्तन की लहर वह चली है और इस बार भाजपा का कमल बड़कागांव विधानसभा सीट से जरूर खिलेगा।

रोजगार, आरक्षण और ऋण के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने सबको ठगा : चंद्र प्रकाश चौधरी

भाई का नामांकन कराने पहुंचे गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने सीधे हेमंत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने रोजगार के मुद्दे पर युवाओं को, आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं को और ऋण के मुद्दे पर किसानों को ठगा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ एंटी एंकबेंसी चल रही है। हेमंत सोरेन की सरकार में बालू, लोहा, पत्थर, कोयला के साथ-साथ जमीन का भी बड़ा घोटाला हुआ है। इस घोटाले में कई अधिकारी और मंत्री तक जेल जा चुके हैं। जनता में इतना आक्रोश है कि इंडिया गठबंधन को इस बार रास्ता दिखा देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular