अल्मोड़ा जनपद के मार्चुला के पास हुए भीषण बस हादसे में घायल तीन पुरुषों को हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स लाया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार, घायलों की हालत गंभीर है और वे अभी बोलने में असमर्थ हैं। उनके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है, जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
एम्स प्रशासन ने घायलों के उपचार के लिए एक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित की है और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके साथ ही, घटनास्थल पर एक चिकित्सक दल को भी भेजा गया है।





