HomeItawaसभी प्रतिष्ठान अपने यहां फायर सेफ्टी के पर्याप्त प्रबंध रखें- डीएम

सभी प्रतिष्ठान अपने यहां फायर सेफ्टी के पर्याप्त प्रबंध रखें- डीएम

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनपद के व्यापारियों द्वारा विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखे गए,जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में स्थित गोदामों,शोरूमों एवं दुकानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि सभी प्रतिष्ठान अपने यहां फायर सेफ्टी के पर्याप्त प्रबंध रखें तथा अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच कराते रहें।उन्होंने विशेष रूप से कहा कि ऑटोमैटिक लॉकिंग सिस्टम का प्रयोग सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाए,क्योंकि आपातकालीन परिस्थितियों में यह व्यवस्था अत्यंत खतरनाक सिद्ध हो सकती है।

बैठक में व्यापारियों द्वारा अवगत कराया गया कि मंडी परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष 30 जून तक लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया संचालित की जाती है,किन्तु इसकी प्रक्रिया अत्यंत जटिल होने के कारण छोटे व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह मंडी परिषद स्तर का विषय है,तथापि व्यापारियों की समस्याओं से मण्डी परिषद को अवगत कराया जाएगा तथा लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया के सरलीकरण एवं छोटे व्यापारियों को राहत प्रदान करने के संबंध में पत्र प्रेषित किया जाएगा। बैठक में व्यापारियों ने बैंकिंग संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु बैंक अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की।

व्यापारियों द्वारा सिंधी मार्केट की दुकानों के किराये के संबंध में बताया गया कि तहसील सदर में प्रतिवर्ष किराया जमा होना चाहिए,किन्तु कई बार यह समय से जमा नहीं हो पाता,जिससे एक साथ कई वर्षों का बकाया हो जाता है तथा प्रत्येक वर्ष किराये में 3 प्रतिशत की वृद्धि होने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है।इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को पत्र प्रेषित कर किराया प्रतिवर्ष समय से जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उक्त बैठक में राज्यकर विभाग के अधिकारीगण और व्यापारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular