समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई के नेतृत्व में क्षेत्र के दो सरकारी विद्यालयों के बाहर बच्चों के बीच “PDA – प्रेम, दया और अपनापन” का संदेश साझा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को ड्राइंग किट, चिप्स, चॉकलेट एवं अन्य सामग्री वितरित कर उनके साथ खुशियाँ बाँटी गईं। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि है और यही समाजसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि सामग्री का वितरण जानबूझकर विद्यालय परिसर के बाहर किया गया, क्योंकि वे नहीं चाहते कि किसी भी शिक्षक या विद्यालय के कर्मचारी को सत्ता के दबाव, अनावश्यक कार्रवाई अथवा उत्पीड़न का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि सेवा का उद्देश्य किसी को परेशानी में डालना नहीं, बल्कि प्रेम, दया और अपनापन का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।
इस अवसर पर बबलू त्रिवेदी, रवि बाजपेई, विकास गुप्ता, हर्ष नागवंशी, नितिन गुप्ता, आशीष शुक्ला (शिब्बू), पुण्य जैन, शिखर गुप्ता, बॉबी एहसास, शादाब नानू, पप्पी नेता, आकाश यादव सहित अनेक समाजवादी साथी उपस्थित रहे। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि प्रभु कृपा से सेवा, संवेदना और अपनत्व का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।





