HomeEducationAIBE Result 2026: क्या आज जारी होगा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21...

AIBE Result 2026: क्या आज जारी होगा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 रिजल्ट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

बीसीआई की ओर से AIBE 21 Result जल्द ही जारी किया जा सकता है। नतीजे आते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से परिणाम की जांच कर सकेंगे।

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 21) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के आज नतीजे आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, हम आपको बता दें कि अभी तक बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा नतीजों को लेकर डेट एवं टाइम की कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

परिणाम जारी होने पर ऑनलाइन कर सकेंगे चेक

बीसीआई द्वारा एग्जाम का आयोजन 7 जून को करवाया गया था। इसके बाद प्रोविजनल आंसर की के निस्तारण के बाद फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी की जा चुकी है। ऐसे में केवल नतीजे आने का इंतजार है। परिणाम आने के बाद सभी परीक्षार्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल साइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। परिणाम चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • AIBE XXI Result 2026 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट का एक्टिव लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जिसके बाद आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम कटऑफ प्राप्त करना जरूरी

एआईबीई एग्जाम में सफल होने के लिए परीक्षार्थियों को कैटेगरी के अनुसार निर्धारित कटऑफ प्राप्त करना अनिवार्य है तभी उन्हें वकालत करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) प्रदान किया जायेगा। जनरल एवं ओबीसी वर्ग को पास होने के लिए 45 परसेंट, एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।

आपको बता दें कि एआईबीई 20 परीक्षा में कुल 2,51,968 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 1,65,613 और महिला उम्मीदवारों की संख्या 86,336 है। इसके साथ ही इस परीक्षा में कुल 19 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी शामिल हुए थे। कुल 1,74,386 उम्मीदवारों ने परीक्षा को क्वालीफाई किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular