सीबीएसई 10th रिजल्ट आने के बाद एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उसने कहा कि मुझे 43% अंक प्राप्त हुए हैं, आज मुझे सुशांत भाई मिलेंगे। जिसके बाद सीबीएसई ने उससे डिटेल मांग ली। लेकिन पूरी खबर के बाद मामला कुछ और ही निकला।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा क्लास 10th का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल मिलाकर दसवीं कक्षा का रिजल्ट 93.70% दर्ज किया गया है। देशभर से कई छात्र-छात्राओं की खबरें सामने आ रहीं हैं जिन्होंने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करके अपना, परिवार व स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं, कई स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं जिनको कम अंक प्राप्त हुए और इससे वे हताश और निराश दिखें।
43% अंक पाकर आया ट्वीट, अब सुशांत भाई देख लेंगे
सीबीएसई सेकेंडरी रिजल्ट आने पर ऐसे ही एक X अकाउंट पर ट्वीट आया कि उसको 43 प्रतिशत अंक ही प्राप्त हुए हैं इसके आगे उसने टूटे हुए इमोजी का इस्तेमाल किया। इसके बाद उसने नीचे लिखा “सुशांत भाई आज मुझसे मिलेंगे” (sushant bhai will finally see me today)..इसके बाद इस ट्वीट पर लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे।
सीबीएसई ने मांग ली डिटेल
इस ट्वीट को देखने के बाद सीबीएसई ने तत्परता दिखाई ताकी वह छात्र कोई भी गलत कदम न उठाये। ऐसे में उसने उस ट्वीट में रिप्लाई करके उसकी डिटेल मांग ली। मामले को आगे बढ़ता देख उस यूजर ने कहा कि उसके ट्वीट का मतलब सुशांत सिंह राजपूत नहीं था बल्कि वह अपने एक सर सुशांत की बात कर रहा था। लेकिन सीबीएसई की तत्परता को देखते हुए लोग बोर्ड की तारीफ कर रहे हैं।
सीबीएसई ने छात्रों से दवाब कम करने के लिए उठाये हैं कई कदम
सीबीएसई द्वारा छात्रों के ऊपर से तनाव कम करने के लिए कई बड़े कदम उठाये जा रहे हैं ताकी कोई भी बच्चा डिप्रेशन में जाकर गलत कदम न उठाये। इसी कड़ी में इस बार से बोर्ड 10th क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवा रहा है ताकी फेल स्टूडेंट्स भी आसानी से परीक्षा पास कर सकें। इसके अलावा ऐसे मामलों के लिए काउंसिलिंग भी करवाई जा रही है।





