HomeMarqueeझांसी रेल मंडल : 45 दिन में 305 अवैध वेंडरों के खिलाफ...

झांसी रेल मंडल : 45 दिन में 305 अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई

झांसी रेल मंडल अवैध वेंडरों पर नकेल कसने के लिए सख्ती से कदम उठा रहा है। वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर 45 दिनों में 305 अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि रेलवे द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से चयनित व्यक्तियों को ही स्टेशन परिसर में दुकान लगाने की अनुमति दी जाती है। इसके लिए

मानक भी तय होते हैं। अवैध वेंडरों की मौजूदगी से यात्रियों को असुविधा होती है। इससे यात्रियों की सुरक्षा और जहरखुखानी गिराेह द्वारा हाेने वाली

घटनाओं काे राेकथाम लगाया जाना उद्देश्य है। इसके बावजूद अवैध वेंडरों की शिकायतें अक्सर मिलती रहती हैं। इसके चलते मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में झांसी रेल मंडल ने स्टेशन परिसर पर अवैध वेंडरों को रोकने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। स्टेशन पर अवैध रुप से खाने पीने का सामान बेचने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

रेल सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग ने सितंबर माह में 213 अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई कर 70400 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर के मध्य 92 अवैध वेंडरों पर कार्रवाई कर 9600 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। साथ ही उन्हें दोबारा अवैध रूप से वैंडरिंग न करने की हिदायत भी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular