जिले भर में  तहसील मुख्यालयों पर सपाईयों ने किया प्रदर्शन

0
101

अवधनामा संवाददाता

देवरिया(Devariya)।गुरुवार को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पूरे जिले भर में तहसील मुख्यालयों पर सपाईयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान सपाईयों ने सरकार विरोधी नारे लगाए।जिले के सदर तहसील समेत बरहज,रुद्रपुर,सलेमपुर, भाटपाररानी तहसील मुख्यालयों पर सपाईयों ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे।सपाईयों ने बढ़ती हुई पेट्रोल, डीजल व सरसो का तेल की कीमतों, बढ़ रहे अपराध,गिरती हुई कानून व्यवस्था, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर सरकार पर अपना आक्रोश व्यक्त किया।वहीं सपाईयों ने हाल ही में सम्पन्न हुए जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा व्यापक पैमाने पर धांधली कर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया।विभिन्न तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।यह सरकार सिर्फ।झूठ का पुलिंदा है।धर्म व जाति के नाम पर नफरत फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।इसे सपाई बर्दाश्त नहीं करेंगे।सदर तहसील में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल, सपा जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव,मुराद बेग,रामाश्रय यादव, बाबूलाल यादव,हृदयनारायण जायसवाल, विजय प्रताप मणि, बांकेलाल यादव,श्याम बहादुर भारती, मुनीब मिश्र,पंकज वर्मा,वीरेंद्र यादव,मोहन गुप्ता,पंकज वर्मा,वीरेंद्र यादव,व्यास यादव,दिनेश श्रीवास्तव, धर्मवीर गुप्ता,अजय यादव,सोनी गुप्ता,संजय मल्ल,प्रेम शाह,पंकज चौरसिया, डॉ लतीफ खान,अनिरुद्ध यादव,धनन्जय यादव,विनोद जायसवाल, विवेक पटेल,जयप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।वहीं रुद्रपुर में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से रामसेवक यादव,सुबाष मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।वहीं भाटपार रानी तहसील में हुए प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से अभिषेक उपाध्याय, अशोक यादव,व्यास यादव,मनन राय, लक्ष्मण प्रसाद,नसीम अहमद आदि सपाई मौजूद रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here