HomeItawaमोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पर गिनाई उपलब्धियां

मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पर गिनाई उपलब्धियां

तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन में पहुंचे सांसद व पूर्व मंत्री

इटवा सिद्धार्थनगर। इटवा के विकास खंड में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व विधायक इटवा डॉ. सतीश द्विवेदी और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षम किया। डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए हैं, जिनकी प्रदर्शनी शिविर में लगाई गई है। उन्होंने विगत 12 वर्षों में हुए स्वास्थ्य संबंधी कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

सांसद पाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिनके पास अपना पक्का घर नहीं है, उन्हें घर दिए जा रहे हैं। विगत 12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। प्रधानमंत्री ने पूरे भारत में 3 करोड़ नए आवास दिए जाने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त, 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन मिल रहा है, आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज दिया जा रहा है, और किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक किसान को प्रतिवर्ष 6000 रुपये दिए जा रहे हैं। पूर्व विधायक इटवा डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

14 जून से 16 जून तक समस्त विकास खंडों में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा पर भी जोर दिया।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और सभी लोगों का स्वागत किया। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री और पेंशन जैसी अन्य योजनाओं के लाभों का भी उल्लेख किया।पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, खंड विकास अधिकारी इटवा मारकंडे पांडे सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular