HomeMarquee80 लीटर अवैध कोडीन के साथ 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरप्तार

80 लीटर अवैध कोडीन के साथ 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरप्तार

चंदौली-थाना अलीनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एवं नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को रिंग रोड स्थित कोरी अंडरपास के पास लावारिस खड़े ट्रक से मुर्गी दाने की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 720 लीटर अवैध कोडीन एवं एस्कफ कफ सिरप बरामद की गई थी। इस मामले में थाना अलीनगर पर एनडीपीएस एक्ट एवं औषधि एवं प्रसाधन 7सामग्री अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान दयाशंकर का नाम सामने आने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।

प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर महादेवपुर रेलवे लाइन अंडरपास के पास से दयाशंकर पुत्र स्व. जनक सिंह निवासी जमालपुर, थाना मतसेना, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार बोरियों में छिपाकर रखा गया कुल 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रक संख्या UP74T4726 का चालक है। ट्रक में वाराणसी से गुवाहाटी भेजे जा रहे मुर्गी दाने के बीच प्रयागराज में कोडीन युक्त कफ सिरप छिपाकर लोड किया गया था, जिसे पश्चिम बंगाल पहुंचाना था। ट्रक पकड़े जाने के बाद उसने अपने साथियों के साथ कुछ अवैध माल निकालकर अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिया था। बुधवार को वह उसी छिपाए गए माल को लेने पहुंचा था, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular