Thursday, April 23, 2026
spot_img
HomeNationalदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज स्पीड कार पलटी, पंजाब निवासी दो की मौत,...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज स्पीड कार पलटी, पंजाब निवासी दो की मौत, 3 घायल

जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां शनिवार अलसुबह करीब 4 बजे राहुवास थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक हालत गंभीर बनी हुई हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। मृतक व घायल चंडीगढ़ के रहने वाले हैं, जो महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहे थे। मृतकों के शव दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर स्कॉर्पियो दिल्ली से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी। इस दौरान पिलर संख्या 206 कुंतलवास पुलिया के पास स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में बेकाबू होकर पलट गई।

हादसे में चंडीगढ़ निवासी सोनू सिंह (40) निवासी गुरूनानक कॉलोनी, खरड़ मोहली पंजाब, चरण वीर सिंह (36) निवासी तंगमई, सियारपुर पंजाब की मौत हो गई। वहीं पंजाब के शेरगढ़ भटिंडा निवासी जयदीप सिंह, गुरूनानक कॉलोनी, खरड़ मोहली निवासी कमरजीत सिंह व संदीप सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से गंभीर घायल कमरजीत सिंह को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जयपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। हादसा संभवतया: स्कार्पियो ड्राइवर को नींद की झपकी आने से से हुआ है। इसके कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular