Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaअवध विश्वविद्यालय गेट सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने के संबंध में अभाविप ने...

अवध विश्वविद्यालय गेट सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने के संबंध में अभाविप ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या।अभाविप अयोध्या महानगर के डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय गेट के सामने आये दिन सड़क क्रॉस करने में छात्र छात्राओं के साथ दुर्घटनाऐ घटिल हो रही है विषय की गम्भीरता को देखते हुए अभाविप अयोध्या महानगर के कार्यकताओ ने उपजिलाधिकारी से मिल कर उनको ज्ञापन सौंपा और मामले से अवगत कराया । महानगर मंत्री अंशुमान सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के सामने प्रायः सड़क दुर्घटनाए घटित हो रही है अभाविप ने समय समय पर सम्बंधित अधिकरियों को प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराया लेकिन अभी तक किसी अधिकरियों ने विषय की गम्भीरता को संज्ञान में नही लिया गया जल्द से जल्द विश्वविद्यालय गेट के सामने स्पीड ब्रेकर बनाया जाए जिससे होने वाली छात्र छात्राओ के साथ सड़क दुर्घटनाओं से निजात मिल सके उपजिलाधिकारी महोदय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरन्त एसपी ट्रैफिक और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को सन्दर्भ प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेशित किया ज्ञापन देने में अभाविप अयोध्या के महानगर संगठन मंत्री अंकित दीक्षित आशुतोष राणा मनीष यादव महानगर सह मंत्री विराट सिंह सोशल मीडिया सयोंजक अंश जायसवाल कार्तिक तिवारी मानवेन्द्र सिंह साकेत इकाई अध्यक्ष शशांक सिंह विद्यार्थी अवध विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष शेषमणि आलोक सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular