Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक का आयोजन

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक का आयोजन

मिठौरा (महराजगंज) पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति द्वारा संचालित सुरक्षित शैशव कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के संदर्भ में ग्राम पंचायत मिठौरा के पंचायत भवन में एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार सिंह ने की।

अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाना है, साथ ही बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए समुदाय की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया।

इसी क्रम में श्रवण कुमार ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत के तहत चल रहे 100 दिवसीय अभियान में सभी का सहयोग आवश्यक है, क्योंकि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है।

बैठक में मिठौरा पुलिस चौकी के प्रभारी आलोक कुमार ने बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी दी तथा विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया। चर्चा के दौरान यह सुझाव भी सामने आया कि गांव स्तर पर बाल विवाह की रोकथाम और सुरक्षित पलायन से संबंधित एक रजिस्टर तैयार किया जाए, जिससे गांव की स्थिति पर नियमित निगरानी रखी जा सके।

अंत में बैठक का समापन बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाकर किया गया। इस अवसर पर सिस्टर अल्बीना, साबिर, अनिल आनंद कुमार, कृष्ण मोहन, प्रिया सोनी, सीमा, अनीता, समा परवीन, राजकुमार, मेनका, साधना, सुनील, कीर्ति त्रिपाठी, कमरुज्जमा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular