Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम की अध्यक्षता में आगामी धार्मिक दुर्गा पूजा, दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन...

डीएम की अध्यक्षता में आगामी धार्मिक दुर्गा पूजा, दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन को लेकर आयोजित हुई बैठक

महोबा। आगामी धार्मिक उत्सवों दुर्गा पूजा, दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन आदि शांतिपूर्ण मनाये जाने के दृष्टिगत डीएम गजल भारद्वाज के अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएम ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देश दिए कि दुर्गा पंडालो और प्रमुख मंदिरों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत तारों व खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल दुरुस्त करवाया जाए। जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए कि त्योहारों में पेयजल जलापूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए और उन्होंने कीरत सागर के किनारे मूर्ति विसर्जन वाले चिन्हित स्थानों पर बेरीकेटिग व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि विद्युत तारों के नीचे अथवा ट्रांसफार्मरों के आसपास की सुरक्षा को देखते हुए दुर्गा पंडाल लगाये जाए तथा सड़क को छोड़कर ही पंडाल लगाए जाएँ।

जिलाधिकारी ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को पंडाल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए और उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अपने क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने परंपरागत रूप से दुर्गा पंडाल स्थापित करने के साथ शांतिपूर्वक त्योहारों को संपन्न कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए की मूर्ति विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों और बेरिकेटिंग की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने सभी थाना प्रभारीयों को दुर्गा पंडाल के स्थान का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व कुंवर पंकज, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखबीर सिंह, सभी उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी, समाजसेवी रामजी गुप्ता, शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी सहित सभी धर्मों के गणमान्य नागरिक एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular