Tuesday, June 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAligarhविशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत बीआरसी लोधा पर हुई बैठक

विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत बीआरसी लोधा पर हुई बैठक

अलीगढ़। जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा विद्यालयों में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए विशेष जन-जागरूकता अभियान एवं विद्यालयी परिवहन सुरक्षा मानकों के कड़ाई से क्रियान्वयन के दृष्टिगत दिए गये निर्देशों के क्रम में सोमवार को बीआरसी लोधा पर बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीन कुमार ने उपस्थित समस्त प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यों एवं ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यालय में परिवहन सुरक्षा समिति का अनिवार्य रूप से गठन कर उसकी नियमित बैठकें आहूत कर पंजिका संधारित की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवहन में प्रयुक्त होने वाले सभी वाहनों की फिटनेस वैध होनी चाहिए।

इसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित विद्यालय प्रबन्धन का होगा। स्कूली वाहनों का संचालन करने वाले समस्त चालकों का पुलिस विभाग द्वारा चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। उन्होंने सभी विद्यालयी वाहनों में सीसीटीवी कैमरे, फर्स्ट ऐड बॉवस एवं अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से स्थापित एवं क्रियाशील अवस्था में रखने के भी निर्देश दिए।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 पूरन सिंह बताया कि ग्रीष्म कालीन अवकाश के उपरांत छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रबन्धक व प्रधानाचार्याे को निर्देशित किया कि अपने स्कूलों के सामने ’’आगे स्कूल है कृपया धीरे चलें’’ का साइन वोर्ड अवश्य लगाएं।

बैठक उपस्थितजनों को निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन एक दण्डनीय अपराध है। सुरक्षा मानकों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी और दोषी के विरुद्व कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। अन्त में ’’समझदार बनें, सुरक्षित रहें’’ के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।

इस अवसर खण्ड शिक्षा अधिकारी लोधा राम शंकर कुरील, ट्रैफिक सब इस्पैक्टर विजय प्रकाश सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक एवं जिला समन्वयक सड़क सुरक्षा अभियान समिति सुशील कुमार शर्मा समेत विकास खण्ड लोधा के समस्त बेसिक, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, वित्तपोपित एवं परिषदीय विद्यालयों के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular