बांसी सिद्धार्थनगर। तिलक इंटर कॉलेज बांसी के मैदान में रविवार दोपहर लगभग 12:00 बजे विशाल हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर और मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक गोरक्ष प्रांत रमेश जी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता मायाराम शर्मा ने किया। अपने संबोधन में प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि पहले इस देश के अंदर आध्यात्मिक शक्तियां थी, पहले इस देश में सनातनी शक्तियां थी, हिंदूवादी शक्तियों को संग्रहित करके, संगठित करके सारी बाधाओं को दूर कर राम मंदिर का भव्य निर्माण कराया गया। इस देश के अंदर एक बड़ा परिवर्तन लाया गया। कुछ लोग प्रश्न करते हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देश के लिए क्या किया?
उनके लिए एक ही जवाब है, आरएसएस संगठन का केवल एक ही मकसद है भारत प्रथम बाद में हम, इसका अवतार ही केवल इसी काम के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों का संघर्ष था। श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 3 लाख से ज्यादा राम भक्तों ने अपनी आहुति दी। उनके संघर्षों से इस देश के अंदर आमूल चूल परिवर्तन आया। विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान स्वामी जगदानंद सरस्वती, महंत वैनेश्वर नाथ महादेव, प्रीति त्रिपाठी, कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष आकाश गुप्ता, विभाग प्रचारक राजीव नयन, जिला प्रचारक अवनीश, जिला कार्यवाह मोहित, जिला कार्यवाह राहुल, कार्यक्रम संचालक डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी, पूर्व मंत्री और विधायक राजा जय प्रताप सिंह, दिलीप चतुर्वेदी, सुरेंद्र श्रीवास्तव जिला प्रमुख आदि रहे।





