Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaपरिवार परामर्श केन्द्र में एक मामले का हुआ निस्तारण

परिवार परामर्श केन्द्र में एक मामले का हुआ निस्तारण

अवधनामा संवाददाता

बांदा। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में इंस्पेक्टर महिला थाना संगीता सिंह जी की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केंद्र महिला थाने में आज छः मामले आये जिसमें तीन मामलों में दोनों पक्षो को सोचने समझने का समय दिया गया। दो मामलों में दूसरा पक्ष उपस्थित नहीं आया एक मामले में श्रीमती शिवकुमारी पत्नि दिलीप निवासी ग्राम खेरवा थाना गिरवां जनपद बाँदा को परामर्श कमेटी के सदस्यों रिज़वान अली अध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक,डा0 जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी समाजसेवी के द्वारा समझाने बुझाने पर दोनों लोग साथ रहने के लिए तैयार हो गए।तत्पश्चात इंस्पेक्टर महिला थाना संगीता सिंह प्रभारी महिला थाना बाँदा जी के द्वारा दोनों को आशीर्वाद देकर सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए खुशी खुशी विदा किया।इस परामर्श केन्द्र में महिला थाने का स्टाफ़ का भी पूरा सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular