बढ़नी सिद्धार्थनगर। केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते विधानसभा शोहरतगढ के युवा भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी ने इसे देश के युवाओं, मध्यम वर्ग और रोजगार सृजन को मजबूती देने वाला दूरदर्शी बजट बताया है। कहा कि इस बजट में तकनीक, स्टार्ट-अप, नवाचार और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर दिया गया है, जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ नए रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को प्रोत्साहन मिलने से देश की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास और आधुनिक सुविधाओं से जुड़ी घोषणाएँ आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी तथा आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगी। कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत, संतुलित और भविष्यदर्शी कदम है, जो देश को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा।





