HomeBusiness₹4 वाला शेयर 2200% का रिटर्न देकर पहुंचा 100 के करीब, PM...

₹4 वाला शेयर 2200% का रिटर्न देकर पहुंचा 100 के करीब, PM Awas Yojana से जुड़ी कंपनी को मिला ₹500 करोड़ का ऑर्डर

सरकारी नवरत्न कंपनी NBCC अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी HSCC का स्वयं में विलय करेगी और उसे ₹501.45 करोड़ के नए वर्क ऑर्डर मिले हैं।

सरकारी नवरत्न कंपनी NBCC के शेयरों पर निवेशक नजर गड़ाए रहते हैं। यह सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी कई तरह के प्रोजेक्ट पर काम करती है। एनबीसीसी पीएम आवास योजना से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम करती है। अब इस कंपनी पर एक ताजा अपडेट सामने आया है।

NBCC ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि वह अपनी 100% स्वामित्व वाली सहायक कंपनी का अपने में विलय करेगी। इसकी मंजूरी बोर्ड ने दी। इसके साथ कंपनी को बड़ा ऑर्डर भी मिला है। ये वही कंपनी है जिसका शेयर कभी 4 रुपये का था और आज इस शेयर की कीमत 100 रुपये के करीब है।

HSCC का NBCC में होगा विलय

नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (National Buildings Construction Corporation Limited) ने फाइलिंग में बताया, ” 14 जुलाई 2026 को हुई बैठक में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने HSCC (इंडिया) लिमिटेड (“HSCC”/”ट्रांसफरर कंपनी”) – जो NBCC (इंडिया) लिमिटेड (“NBCC”/”ट्रांसफरी कंपनी”) की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है के NBCC के साथ विलय (मर्जर) की व्यवस्था योजना (Scheme of Arrangement) पर विचार किया और उसे मंजूरी दी। यह विलय ‘गोइंग कंसर्न’ आधार पर, कंपनीज एक्ट, 2013 के सेक्शन 230 से 232 के प्रावधानों, SEBI (LODR) रेगुलेशंस, 2015 के संबंधित प्रावधानों और अन्य लागू कानूनों, नियमों और दिशानिर्देशों के तहत किया जाएगा।”

NBCC को मिला 501.45 करोड़ रुपये का ऑर्डर

NBCC से जुड़ी दूसरी खबर यह है कि कंपनी ने राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, BEL और PFC से लगभग 501.45 करोड़ रुपये के घरेलू वर्क ऑर्डर हासिल किए।

इन ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है। NBCC को सबसे बड़ा ऑर्डर, जिसकी कीमत ₹430.69 करोड़ है, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने दिया है। यह ऑर्डर राजस्थान के 922 सरकारी स्कूलों में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के लिए 2,256 साइंस लैबोरेटरी के टर्नकी कंस्ट्रक्शन (पूरा निर्माण कार्य) के लिए है।

कंपनी को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) से NFTRs के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं विकसित करने के वास्ते इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कॉन्ट्रैक्ट के साथ-साथ प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) सेवाओं के लिए ₹60.61 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है।

इसके अलावा, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने NBCC को अपनी CSR पहलों के तहत दो प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एजेंसी (PMA) कॉन्ट्रैक्ट दिए हैं। पहला कॉन्ट्रैक्ट ₹5.38 करोड़ का है, जिसमें आइजोल, मिजोरम में एक अत्याधुनिक टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण शामिल है। दूसरा कॉन्ट्रैक्ट ₹4.77 करोड़ का है, जो कुजिरा, बांबोलिम, गोवा में डॉ. के.बी. हेडगेवार हायर सेकेंडरी स्कूल ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस में फेज II के तहत स्कूल बिल्डिंग के निर्माण के लिए है।

NBCC के शेयरों ने दिया 2300% का रिटर्न

NBCC ने 2012 से अब तक 2200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। 13 अप्रैल 2012 को इसके शेयर की कीमत 4 रुपये 22 पैसे थी और आज इसकी कीमत 98.2 रुपये है। यानी इसने 14 साल में 23 गुना रिटर्न दिया। अगर आपने आज से 14 साल पहले NBCC में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज यह निवेश 23 लाख रुपये का हो जाता। और अगर आपने 5 लाख रुपये लगाए होते तो आज आपके 5 लाख रुपये 11.5 करोड़ रुपये हो जाते।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular