Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeLucknowसोनालीका ने जुलाई'23 में 10,683 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की

सोनालीका ने जुलाई’23 में 10,683 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की

 

लखनऊ : भारत से नंबर 1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स लगातार अपने हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों के साथ सभी किसानों के लिए प्रगतिशील भविष्य आश्वस्त करते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगातार आगे बढ़ रहा है। कंपनी ने जुलाई’23 में 10,683 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की है, जिसमें 14% घरेलू वृद्धि शामिल है और जिससे कंपनी ने उद्योग की वृद्धि (अनुमानित 6.4%) को पीछे छोड़ दिया है। इस बेहतरीन प्रदर्शन ने स्पष्ट किया है कि भारतीय कृषि बाजार में सोनालीका का इन्नोवेशन संचालित दृष्टिकोण स्थाई किसान विकास की दिशा में सही रास्ते पर है। इसके साथ, सोनालीका ने वित्तीय वर्ष’24 के 4 महीनों के अंतराल (अप्रैल-जुलाई’23) में 50,000 ट्रैक्टर बिक्री का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

भारत में छोटे और सीमांत किसान लगभग 86% हैं, जिनके पास आम तौर पर सीमित भूमि और संसाधन के साथ-साथ कृषि मशीनीकरण के लिए जागरूकता काफ़ी कम है। इसके कारण, भारतीय कृषि में कुल मशीनीकरण 47% है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका (95%), ब्राजील (75%) और चीन (59.5%) जैसे देशों की तुलना में बहुत कम है। सोनालीका ट्रैक्टर्स कृषि मशीनीकरण को अपनाने के लिए पूरे किसान समुदाय का सहयोग कर रहा है और 20-120 HP में सबसे व्यापक, हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज पेश करता है। तकनीकी रूप से उन्नत इन ट्रैक्टरों द्वारा किसानों को सभी कृषि परिस्थितियों में उत्तम प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ट्रैक्टर खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए कंपनी पहले से ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपने संपूर्ण ट्रैक्टर रेंज की कीमतें प्रदर्शित कर रही है। इस पहल ने न केवल किसानों के जीवन को आसान बनाया है, बल्कि ब्रांड में उनका विश्वास भी बढ़ाया है।

नई उपलब्धि पर अपने विचार साझा करते हुए, श्री रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, ने कहा, हमारे हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज के लिए किसानों का समर्थन पाकर हमें खुशी है, जिसने हमें जुलाई’23 में 10,683 कुल ट्रैक्टर बिक्री रिकॉर्ड करने में सक्षम बनाया। 14% घरेलू वृद्धि के साथ, हमने उद्योग की वृद्धि (अनुमानित 6.4%) को पीछे छोड़ दिया है और केवल 4 महीनों के अंतराल (अप्रैल-जुलाई’23) में 50,000 ट्रैक्टर बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। अपने ब्रांड के लिए ऐसा प्यार पाना हमें हर बार ‘सर्वश्रेष्ठ से बेहतर करने’ और भारतीय किसानों की क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार उन्नत कृषि तकनीक को तेज़ी से अनुकूलित करने के लिए प्रेरित करता है। किसानों को खुशहाली प्रदान करना आई टी एल का मूल आधार है और यह हमारे द्वारा किए गए हर नए इनोवेशन का एक अभिन्न अंग हमेशा बना रहेगा। कृषि मशीनीकरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उसे अपनाने के लिए किसानों का सहयोग करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है क्योंकि इससे किसानों को समृद्धि की ओर तेज़ी से बढ़ने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular