Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaदीवाल गिरने से दो महिलाएं घायल, जिला अस्पताल रेफर

दीवाल गिरने से दो महिलाएं घायल, जिला अस्पताल रेफर

अवधनामा संवाददाता

रुदौली, अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में दीवाल गिरने से दो महिलाएं घायल हो गई।जिन्हे आनन फानन में इलाज के लिए रुदौली सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है जानकारी के अनुसार ननकू फकीर की पत्नी पड़ोस की एक अन्य महिला के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने दरवाजे पर दीवाल से सटे तखत पर बैठ कर बाते कर रही थी कि अचानक ईट मिट्टी की बनी दीवाल उनके उपर गिर गई।जिसमे दोनो महिलाएं दीवाल के नीचे दब गई।चीख पुकार सुनकर।मोहल्ले वालों ने दौड़कर दोनो महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला।जिन्हे इलाज के लिए रुदौली सीएचसी पहुंचाया गया।जहां पर एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular