Monday, May 11, 2026
spot_img
Homekhushinagarबोर्ड की पहली बैठक में 20 करोड़ के प्रस्ताव पारित

बोर्ड की पहली बैठक में 20 करोड़ के प्रस्ताव पारित

अवधनामा संवाददाता

नगर का सर्वांगीण विकास कराना मेरी प्राथमिकता : रामानंद सिंह

नगर पालिका हाटा का प्रथम बोर्ड की बैठक सम्पन्न

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका हाटा के बोर्ड की प्रथक बैठक अध्यक्ष रामानंद सिंह व अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। इस बोर्ड की बैठक सड़क, जल निकासी, पेयजल, पार्क तथा अन्य कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रस्ताव पारित किया गया है।

इस मौके पर नपा अध्यक्ष रामानंद सिंह ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास कराना मेरी प्राथमिकता है, यह तभी संभव है जब सभी सभासदों और कर्मचारियों का सहयोग मिले। उन्होंने कहा कि नगर में अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। कहा कि कस्बे के लोगों को बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए सबसे पहले जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद कस्बा को सुसज्जित करने के लिए शवदाह, हाईमास्ट, डस्टबिन, ट्रैक्टर ट्राली, बिजली पोल, पानी टैंकर, शव दाह की लकड़ी की व्यवस्था, कचरा उठाने के लिए ठेला पर विशेष कार्य किया जायेगा। अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार ने सभी प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर जेई मनोज कुमार यादव, पंकज, सैफुद्दीन, संजू देवी, देवंता देवी, विनय सिंह, विजय कुमार बरनवाल, निधि मिश्रा, मुन्नी देवी, टीपू, ठाकुर सिंह, योगेंद्र मणि सहित सभासद व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular