संगठित होने का आवाह्न कर गए पूर्व आईएएस जीत नारायण विश्वकर्मा

0
207

अवधनामा संवाददाता

विवेकानंद पब्लिक लाइब्रेरी में संपन्न हुआ विश्वकर्मा एकीकरण अभियान का 21 वां स्थापना दिवस समारोह

शाहजहाँपुर विश्वकर्मा समाज की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से ९ जून २००२ को विश्वकर्मा एकीकरण अभियान शुरुआत की गई थी। बीते २१ वर्षों में परिणाम आशा जनक रहे हैं। राजनीति में विश्वकर्मा समाज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। यही अभियान की सफलता है।
उक्त विचार विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख सेवानिवृत आई. ए. एस. अधिकारी जीत नारायण विश्वकर्मा ने अभियान के २१ वें स्थापना दिवस समारोह में विवेकानंद लाइब्रेरी परिसर में अभियान के स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा की विश्वकर्मा समाज के प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को स्वयं सेवक के रूप मे अभियान से जोड़ना होगा। जिन्हें प्रशिक्षण देकर समाज में जन जगरूकता पैदा करने के लिए घर घर भेजा जायेगा। जिस दिन विश्वकर्मा समाज के लोगों में राजनीतिक जागरूकता आ जायेगी उसी दिन समाज की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित हो जायेगी। उन्होंने संगठन, शिक्षा पर जोर देते हुए अपने हक व अधिकार के लिए संघर्ष करने का आवाह्न विश्वकर्मा समाज से किया।समारोह में लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, फरुखाबाद, इलाहाबाद, आजमगढ़, ललितपुर के स्वंम सेवकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कवि धनपति प्रसाद विश्वकर्मा, राष्ट्रवादी कवि प्रदीप वैरागी, कवि विवेक आस्तिक, कवि इंदु को सम्मानित किया गया। केंद्रीय संचालक गया प्रसाद पाँचल, राम सुमिरन, राम नरेश शर्मा, मंडल प्रभारी इलाहाबाद भुआल विश्वकर्मा, लखनऊ आशीष शर्मा, बरेली राजाराम शर्मा कानपुर ई. राकेश शर्मा, झांसी अमर बहादुर विश्वकर्मा, आजमगढ़ बेचू विश्वकर्मा एवं जिला प्रभारी मुन्ना लाल शर्मा, सीतापुर प्रेम नारायण शर्मा, कानपुर श्याम नारायण शर्मा, शाहजहाँपुर रमेश चंद्र शर्मा, लखनऊ काशी प्रसाद विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर सेंटर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राहुल शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जगन्नाथ शर्मा ने की संचालन प्रदेश प्रभारी नरेश पांचाल ने किया। समारोह में संत कुमार विश्वकर्मा, संदीप शर्मा, लोकेश शर्मा, पवन कुमार शर्मा, श्री निवास शर्मा, अमित शर्मा, ईश्वर चंद्र शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, अभय शर्मा, अनूप कुमार शर्मा, अनुज कुमार शर्मा, ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। विश्वकर्मा मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन नरेश पांचाल ने किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here