डूबे युवक की तलाश के लिए लगाए गए गोताखोर

0
122

अवधनामा संवाददाता

मवई-अयोध्या। बाबा बाजार कोतवाली क्षेत्र के हंसराजपुर गांव के निकट गुरुवार शाम गोमती नदी में नहाने गया एक युवक गहरे पानी में डूब गया। डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। अभी तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि मतदान होने के कारण कल रेसक्यू आपरेशन नहीं हो सका था।बताया जाता है मवई के बघेड़ी निवासी राम सेवक पाल का 28 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार पाल गुरुवार को स्नान करने गोमती नदी में गया था। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च आपरेशन चलाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शुक्रवार को भी सुबह से सर्च आपरेशन किया जा रहा है।हालांकि अभी तक कोई जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं डूबे युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने गुरुवार काफी देर बाद सर्च आपरेशन शुरू किया जिसकी वजह से अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here