Saturday, April 25, 2026
spot_img
Homekhushinagarपांच दशक पुराने रास्तों को प्रशासन सुलझाया, लोगों में हर्ष

पांच दशक पुराने रास्तों को प्रशासन सुलझाया, लोगों में हर्ष

अवधनामा संवाददाता

 

जेसीबी से अतिक्रमण हटवाकर रास्ता निर्माण प्रारम्भ कराया

प्रशासन की सूझबूझ की चहुंओर हो रही प्रशंसा

 

कप्तानगंज, कुशीनगर। स्थानीय प्रशासन की सूझबूझ से नगर का 50 वर्ष पुराना सार्वजनिक रास्ता सम्बन्धित विवाद सुलझ गया। सार्वजनिक रास्ता का निर्माण शुरू होते ही लोगों में प्रसन्नता देखी गई। नगर पंचायत कप्तानगंज के मंगल की बाजार से रामकोला रोड को मिलाने वाला सम्पर्क मार्ग 50 वर्ष से विवादित था। कुछ लोगों द्वारा रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण करने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा था। जिससे नगर के लोगों को 3 सौ मीटर की दूरी की जगह डेढ़ किमी की दूरी तय कर रामकोला रोड के सुभाष चौक तक पहुंचना पड़ता है। रास्ता के निर्माण के बाद नगर के 40 प्रतिशत लोगों को जहां कम दूरी तय करनी पड़ेगी। वही नगर के लोगों को नगर के मुख्य बाजार में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी उपजिलाधिकारी मोहम्मद जफर के निर्देश पर तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित राजस्व व प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने रास्ता का सीमांकन कर नगर पंचायत से जेसीबी मंगवाकर कर कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवा कर रास्ता निर्माण का काम बुधवार दोपहर बाद तक प्रारंभ करा दिया। हालाकि सीमांकित एरिया में वर्षों पहले बनाएं गये अपने पक्का निर्माण को प्रमोद सर्राफ ने प्रशासन के मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचनें के पहले ही किया गया निर्माण हटा लिया था। जिसके लिए प्रशासन ने उन्हें धन्यबाद दिया। इस दौरान गठित टीम में राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार चौकी इंचार्ज विजयशंकर यादव लेखपाल मारकंडेय गुप्ता आशुतोष कुमार ओम प्रकाश पांडेय बिचित्र मणि त्रिपाठी आदि राजस्व कर्मियों के अलावा सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में महिला तथा पुलिस कर्मी तैनात रहे है।

 

लोगों ने की प्रशंशा

रास्ता निर्माण प्रारंभ होने से नगर के बैजनाथ गुप्त, रमेश मोदनवाल, बबलू गुप्ता, सुनील सर्राफ, मणीन्द्र अग्रहरी, राजू जायसवाल, दीनानाथ मिश्रा, नीरज सर्राफ, दीपू केजरीवाल, लड्डू, विजय यादव, खैरून निशा, शकील अहमद, वकील अहमद, रजा, सतीशचन्द्र, रामजी रौनियार, महेश रौनियार आदि लोगों ने प्रशासन के इस काम की प्रशंसा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular