Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiडीएम की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

अवधनामा संवाददाता

 सीडीओ ने अधिकारियों को संचारी रोगो के प्रभावी नियंत्रण पर दिया निर्देश

बाराबंकी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की द्वितीय बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में सम्पन्न हुई।
इस दौरान संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण को विभिन्न विभागों का उत्तरदायित्व निर्धारण व वर्ष 2023 में संचारी रोगों की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण उपायों पर विमर्श किया गया।
इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एपं अभियान के नोडल डा डीके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 17 से 30 अप्रैल, तक जनपद में चलाया जायेगा। फ्रंट लाइन वर्कर आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता इस अभियान में घर-घर जाकर पन्द्रह वर्ष से कम उम्र के बच्चो एवं क्षय रोग लक्षण वालो बच्चो के मकान में स्टीकर लगाने के कार्य करेंगे, तथा दो सप्ताह से ज्यादा खाँसी वाले व्यक्तियों की सूची तैयार करेंगी। इसके अलावा कुपोषित बच्चो एवं कम वजन के बच्चो की पड़ताल करके एनआरसी में भर्ती करा कर इलाज करवाना सुनिश्चित करेगे।
मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2023 में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में सम्मलित सभी विभाग पिछले वर्ष की भाँति ही निर्धारित प्रारूप पर रिर्पोटिंग प्रेषित करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के समस्त नोडल अधिकारी पूर्व की भाँति अपने सम्बन्धित क्षेत्र में कार्य का मूल्यांकन, भ्रमण कर अपनी आख्या छाया चित्र सहित सांयकाल प्रतिदिन प्रेषित करेगें।
सीडीओ ने कहा कि नगरीय निकायों व ग्रामीण क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 17 से 30 अप्रैल, तक जनपद में चलाया जायेगा।
इस बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपमुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस ) जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, नबाबगंज एवं समस्त नगर पंचायत, जिला कृषि रक्षा अधिकारी एसएमओ डब्लूएचओ, डीएमसी यूनीसेफ, जिला समन्वयक पाथ संस्था आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular