Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर सिपाही की मौत।

बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर सिपाही की मौत।

अवधनामा संवाददाता

चोपन/सोनभद्र स्थानीय थाना अंतर्गत बघ्घानाला के समीप वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार की शाम लगभग 5:30 बजे रावटसगंज से बभनी जा रहे मोटरसाइकिल सवार कांस्टेबल तथा बभनी निवासी एक अन्य व्यक्ति को ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया जिससे कि घटनास्थल पर ही कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई वही पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत अपने दल बल के साथ पहुंच गए और तत्काल घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र कुमार पुत्र नथुनी राम उम्र 38 वर्ष निवासी साइड पुलिस चौकी के पास बारा गाजीपुर जो कि बभनी थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात था बुधवार को दोनो लोग किसी कार्य से रावटसगंज गए हुए थे साथ में बभनी थाना के बगल के निवासी अनिल कुमार जायसवाल पुत्र बैजनाथ प्रसाद उम्र 59 वर्ष भी कांस्टेबल के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे थे। दोनो लोग अपना कार्य समाप्त कर रावट्सगंज से बभनी वापस जा रहे थे कि जैसे ही वह बघ्घानाला के पास पहुंचे की पिछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे कि कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई वही पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने तत्काल शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही में जुट गए और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है परिजनों के आते ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular