Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiथाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

अवधनामा संवाददाता

सूरतगंज,बाराबंकी। त्योहारों के मद्देनजर थाना मोहम्मदपुर खाला परिसर में सोमवार दोपहर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में आगामी त्योहारों पर शांति बनाएं रखने की अपील की गई है। पुलिस प्रशासन का सहयोग भी दिए जाने हेतु ग्रामीणों से आह्वान किया गया।

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में कस्बा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से आए संभ्रांतों को संबोधित करते हुए अपर पुलिसधीक्षक आशुतोष मिश्र ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही सभी से त्योहार पर आपसी सौहार्द को भी बनाए रखने की अपील की। वहीं बैंठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी फतेहपुर रघुवीर सिंह ने कहा कि सभी को सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान देना होगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म,जाति पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं करें।इससे कस्बें एवं क्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है। थानाप्रभारी धीरज कुमार सहित पूरा स्टाफ और गणमान्य उपस्थित रहे।
फोटो न 1

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular