Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसमाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की भावना हमारे भीतर...

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की भावना हमारे भीतर जागृत होती है: डाक्टर ममता पांडेय

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय के नेतृत्व में अयोध्या नगर निगम के लाला लाजपत व चित्रगुप्त वार्ड में मकर संक्रान्ति पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी नीतियों के विषय पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय का स्थानीय लोगो ने स्वागत किया।महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री ममता पाण्डेय ने बताया कि खिचड़ी सह भोज से हमें समरसता की प्रेरणा मिलती है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की भावना हमारे भीतर जागृत होती है। मकर संक्रन्ति पर हमें समाजिक भेदभाव भुलाकर राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए अपनी समाजिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना चाहिए।
उन्होने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर काम कर रही है। इसमें सबका प्रयास भी सम्मलित है। योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को प्रदान किया गया है। गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाना सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार की योजनाएं गरीबों, किसानों व मजदूरों को समर्पित है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महेन्द्र दूबे, गौरव उपाध्याय, द्वारिकाधीश दूबे, विजय दूबे, अवनीश, अंकुर, राजेश, ऋषि, तनुजा, सावित्री देवी, लीलावती प्रजापति की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular