Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaपीएम के नेतृत्व में दुनिया में बढ़ी भारत की साख:डिप्टी सीएम बृजेश...

पीएम के नेतृत्व में दुनिया में बढ़ी भारत की साख:डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

अवधनामा संवाददाता

 

अयोध्या रिकाबगंज स्थित एक शोरूम का उद्घाटन करने आए प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा उत्तर प्रदेश आर्थिक मोर्चे पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पीएम के नेतृत्व में दुनिया में बढ़ी भारत की साख । ब्रिटेन को पछाड़ते हुए दुनिया की पांच प्रमुख आर्थिक महाशक्तियों में भारत का पांचवां स्थान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने तय किया है कि आने वाले दिनों में एक से तीन की श्रेणी में आने के लिए भारत की इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन डॉलर पहुंचाना होगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को शहर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने उनका स्वागत किया। पाठक ने कहा भारत की इकोनॉमी 5 ट्रिलियन डॉलर पहुंचे, इसके लिए उत्तर प्रदेश भी अपनी भूमिका निभा रहा है। जब तक उत्तर प्रदेश आगे नहीं बढ़ेगा तब तक भारत को आगे बढने की कल्पना नहीं कि जा सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य रखने के साथ ही लगातार इन्वेस्टर सम्मिट किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2018 से लेकर अब तक इन्वेस्टर समिट में साढ़े चार लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं। निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री प्रयागराज के लिए रवाना हो गए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular