Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 6 सदस्यीय टीम का चयन

प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 6 सदस्यीय टीम का चयन

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिये आज जिला कुश्ती संघ के तत्तवाधान में जिले की छह सदस्य टीम का चयन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में चार तथा बालिका वर्ग में दो कुश्ती खिलाडियों का चयन किया गया।
गांधी पार्क के डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले की 6 सदस्यीय टीम चयन किया गया। जिला संघ सचिव प्रोफेसर डा.संदीप गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर 17वर्ष से कम आयु वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वाधान में 08 से 10 दिसम्बर, 2022 तक आगरा जिले के सहारा स्थित आरसीएस मेमोरियल सीनियिर सेकेंडरी स्कूल में होना प्रस्तावित है। चयन जिला क्रीड़ाधिकारी काशी नरेश यादव के नेतृत्व में जिला संघ सह-सचिव संदीप कुमार पहलवान द्वारा किया गया। प्राथमिक स्तर पर 08 चयनित खिलाड़ियों में से 06 खिलाड़ियों ने राज्य प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम स्वीकृति प्रदान की है। 06 चयनित खिलाडियों में 02 बालिका खिलाड़ी सम्मलित है। संघ अध्यक्ष डा.अशोक कुमार गुप्ता ने अंतिम चयनित 06 खिलाड़ियों की नामो की घोषणा उनके भार वर्ग के साथ की है, जिसमें बालक वर्ग में सन्नी कुमार 51 किलो, वेदांश सैनी 71 किलो, हर्ष सैनी 65 किलो, यसविन्दर सिंह 92 किलो तथा बालिका वर्ग में वंशिका गुप्ता 40 किलो, रिया खेवाल 65 किलो शामिल है। टीम मैनेजर संजीव कुमार ने समस्त चयनित खिलाड़ियों को राज्य प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की। इस अवसर पर ओलम्पिक संघ अध्यक्ष संजय गर्ग, प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल, राजबल कुश्ती अकादमी तल्हेड़ी के संस्थापक सुधीर पंवार, एथलेटिक्स के अंतर राष्ट्रीय तकनिकी अधिकारी डा.अशोक कुमार गुप्ता, काशी नरेश यादव, कुश्ती के राष्ट्रीय रेफरी आदेश कुमार, संदीप पहलवान, सूरज सैनी, संदीप कुमार, मनीष कुमार, अभिषेक चौधरी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, गौरव पंवार, गौतम पंवार, अक्षय चौधरी, यशपाल सिंह पुंडीर, अंकुश कोच, आदित्य पंवार, सोनवीर सिंह, गौरव पंवार, आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular