Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeउप्र की अंडर-16 क्रिकेट टीम में विशु का चयन होने पर जताया...

उप्र की अंडर-16 क्रिकेट टीम में विशु का चयन होने पर जताया हर्ष

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति के पुत्र विशु कश्यप का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर 16 क्रिकेट टीम में हुआ है। विशु की इस उपलब्धि पर एसडीसीए के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
शुक्रवार को एसडीसीए के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि सहारनपुर के क्रिकेट खिलाड़ी उच्च स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर निरंतर सफलता हासिल कर रहे हैं। इसी क्रम में बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली अंडर-16 अंतरराज्यीय विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में सहारनपुर के विशु कश्यप का चयन होना बहुत खुशी की बात है। विशु पिछले वर्ष भी यूपी अंडर-14 टीम का हिस्सा रह चुके है। अमर गुप्ता ने बताया कि सहारनपुर के नकुड कस्बे में रहने वाले सुशील कश्यप व सुशीला देवी के पुत्र है विशु कश्यप। विशु के पिता चाय और समोसे की दुकान चलाते है। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि एसडीसीए के चौयरमेन अकरम सैफी के दिशा निर्देशन में जनपद का क्रिकेट और खिलाडी लगातार नए आयाम छू रहे है। इस कामयाबी पर एसडीसीए के पदाधिकारियों अमर गुप्ता, राजकुमार राजू, साजिद उमर, पुण्य गर्ग, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, अमित सेठी, राजीव गोयल (टप्पू), आमिर कुरैशी, रणधीर कपुर, विनय कुमार, सचिन सैनी, रविश राठी, भावना तोमर, राजशेखर, सचिन गर्ग, अर्जुन सिंह, शोएब, अर्जुन चौहान, तनवीर खान, मृदुल गर्ग व खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular