Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा नेताओं के बाद अब सपा के एक नेता के ऊपर बलात्कार...

भाजपा नेताओं के बाद अब सपा के एक नेता के ऊपर बलात्कार करने का आरोप लगा

लखनऊ ।नेताओं और बाबाओं के ऊपर बलात्कार करने का आरोप आए दिन लगता रहता है। भाजपा नेताओं के बाद अब सपा के एक नेता के ऊपर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र से आई रेप पीड़िता और उसके पति ने विधानसभा के सामने पहुंचकर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को बचाया।
कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र रहने वाली पीड़िता अपने पति के साथ बुधवार को विधानसभा पहुंची। जहां उसने अपने पति के साथ शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस त्वरित रूप से दोनों को पकड़ लिया और उनकी जान बचाई। पीड़िता की हालत खराब देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
रेप पीड़िता का आरोप है कि 2015 में सपा नेता नीरज किशोर मिश्रा ने चपरासी की नौकरी देने के लिए कहा था। जिसके बाद लखनऊ बुलाकर सितंबर 2015 में होटल में रेप किया। तीन साल बीत जाने के बाद भी उक्त नेता के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे क्षुब्ध होकर आत्मदाह का प्रयास किया गया।
पीड़िता का कहना है कि इस मामले में उसने अखिलेश और योगी से मुलाकात की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती है पीड़िता का कहना है नौकरी का झांसा देकर लखनऊ के एक होटल में बलात्कार किया। जिसकी शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन साल से न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है। न्याय नहीं मिलने से आहत होकर यह कदम उठाया। महिला अपने पति के साथ पट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया।
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular