Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeभोजन बैंक के माध्यम से गरीबों का पेट भरती संकल्प सेवा समिति

भोजन बैंक के माध्यम से गरीबों का पेट भरती संकल्प सेवा समिति

भोजन बैंक के माध्यम से गरीबों का पेट भरती संकल्प सेवा समिति
समिति द्वारा संचालित भोजन वितरण का लगातार 33वां हफ्ता
कानपुर महानगर। विगत दिनों की भांति लगातार  33वें रविवार को भी संकल्प सेवा समिति के मिसन भोजन बैंक के द्वारा संकल्प सेवा समिति की पूरी टीम ने कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल रावतपुर में लंच पैकेट तैयार करके  110 जरूरतमन्दों को भोजन वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया कि संस्था 33 हफ्ते से लगातार कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल में भोजन वितरित कर रही है। और संकल्प सेवा समिति का उद्देश्य है कि ये भोजन बैंक इसी प्रकार निरंतर चलता रहेगा। आज भोजन वितरित करने में संस्था के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, सचिव विजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, संयुक्त सचिव रघुनाथ सिंह, उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, सदस्य दीपक चौहान, अमन तिवारी, जगदम्बा सिंह, हिमांशू सिंह, आकांक्षा, स्वाती आदि लोग सम्मलित हुए।
संकल्प सेवा समिति के द्वारा संचालित भोजन बैंक में सहयोग करने वाले डॉ संगीता सिंह, डॉ0 यू0 एस0 सिंह, रमेश ठाकुर, भीम सिंह, रणविजय सिंह, बबलू सेंगर, आशुतोष, दीपक, अनुराग, हिमांशू, शिप्रा, स्मृति, मनोज गुप्ता, जावेद,परवेज, अभिषेक सेंगर, समर, अनूप, क्षमा गुप्ता, भूपेंद्र योगेश आदि सभी लोगो को तहे दिल से धन्यवाद। भोजन बैंक में किसी भी प्रकार का सहयोग करने के लिए सम्पर्क सूत्र- 9336481234, 9919222070, 9936157827 पर सहयोग कर सकते है। अगर किसी व्यक्ति को कभी किसी अस्पताल में कोई भी भूख से परेसान व्यक्ति दिखाई दे कृपया संपर्क करे। संस्था का प्रयास रहेगा कि उस व्यक्ति तक खाने के लिए भोजन उपलब्ध कराया जाए। संस्था भोजन बैंक के अलावा रक्तदान भी करती है संस्था के द्वारा अभी तक 321 लोगो को ब्लड उपलब्ध कराया जा चुका है। किसी भी व्यक्ति को अगर रक्त की जरूरत होती है तो वो सम्पर्क करें। अगर उसके पास ब्लड देने के लिए कोई डोनर नही है तो उसको तत्काल ब्लड की व्यवस्था कराई जाएगी।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular