मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल ज़िलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दरेसी रोड स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में मुस्लिम समुदाय के लिए रोज़ा इफ़्तार पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया।

जिसमें हिंदू मुस्लिम व अन्य दल के राजनीति लोगों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वदलिय एकता भी दिखाई दी और हिंदू मुस्लिम एकता एवं भाईचारा कायम रखने का पैगाम दिया। जिसमें सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इफ्तार पार्टी में पहुंच कर एक साथ रोजा इफ्तार किया। और नमाज अदा कराई गई देश में हिंदू मुस्लिम भाईचारा कायम रखने व अमन चैन की दुआएं मांगी। कुंवर नरेंद्र सिंह व उनका परिवार हमेशा हिंदू मुस्लिम भाईचारा बढ़ाने का पैगाम देते रहे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित प्रोफ़ेसर ज़ेड हसन,हनीफ़ कमरे वाले,हाजी यमीन,मुकीम कुरेशी,इक़बाल कुरेशी,सपा ज़िला अध्यक्ष तनवीर अहमद,सपा नेता डॉ.राजन रिज़वी,काँग्रेस नेता अब्दुल जब्बार,रालोद नेता डॉ. यूनिस कुरेशी,क़ायम कुरेशी,शाकिर कुरेशी,मोहम्मद वसीम,रालोद शहर अध्यक्ष डॉक्टर अशोक अग्रवाल,रवीन्द्र नरवार,गौरव मालिक,बाबूलाल प्रमुख,सुरेश भगत जी,ठाकुर जितेंद्र सिंह,रोहित प्रताप,दिलीप चौधरी,बच्चू सिंह चाहर,संतोष चाहर,अश्वनी चौधरी,मंगल नरवार,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यामिनी रमण आचार्य,मलिक अरोरा,बसपा नेता महेंद्र चौधरी व सपा नेता जागेश्वर यादव आदि आदि ने इफ्तार पार्टी भाग लेकर मुस्लिम समाज के साथ मिलकर एकता वभाई चारा बढ़ाने का संकल्प लिया।
जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





