HomeMarqueeमहारानी अवंतीबाई लोधी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट दहतोरा में शुरू

महारानी अवंतीबाई लोधी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट दहतोरा में शुरू

महारानी अवंतीबाई लोधी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट दहतोरा में शुरु

आगरा। महारानी अवंतीबाई लोधी द्वितीय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ दहतोरा बचत मैदान पर हुआ।

टूर्नामेंट का शुभारम्भ सुखसिंह बाबा ने अवंतीबाई लोधी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित व फूल चढ़ाकर कर किया।

इस मौके पर महारानी अवंतीबाई लोधी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष सतेन्द्र लोधी ने कहा कि आज युवाओं में खेल भावना का होना नितांत आवश्यक है। खेलों से युवाओं में शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी होता है। किसी भी खेल में सहभागिता करने से युवाओं में अनुशासन एवं नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है। जो समाज व राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक है।

टूर्नामेंट आयोजन समिति के प्रेमराज लोधी ने बताया कि आयोजन समिति प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रथम महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महारानी अवंतीबाई लोधी की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराती है। जिसमें विजेता टीम को 15000 व उपविजेता टीम को 7100 प्रोत्साहन राशि के साथ प्रतिभाग करने वाली सभी टीम के खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच दिया जाएगा।

प्रमुख रूप से लाल सिंह लोधी (पूर्व जि.प.स.), विश्वनाथ लोधी (जि.प.स.), आनंद लोधी, अध्यक्ष अ. भा. लो. यु. म., राजेन्द्र सुनार, हरिकिशन लोधी, नरेश लोधी, जालिम सिंह, प्रेमसिंह आढतिया, महेश प्रधान, हरिओम लोधी, थान सिंह, सतेन्द्र लोधी, डाॅ उदलसिंह, भीमसेन लोधी, जितेंद्र राजपूत, डाॅ. राजेंद्र लोधी, रामस्वरुप, राकेश लोधी, भूरीसिंह लोधी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular